फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य दिव्यांगता पुर्नवास के क्षेत्र में अग्रणी हो चुका है

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। राज्य अनुसंधान समिति दिव्यांगता, झारखंड के चेयरमैन डॉ. रमेश पांडे ने कहा झारखंड सरकार दिव्यांगता पुर्नवास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। डॉ. रमेश पांडे का चौधरी चरण सिंह कॉलेज ऑफ स्पेशल एजूकेशन परिसर में पहली बार आने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. रमेश पांडे ने बताया कि झारखंड सरकार ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है, इसे निर्वहन करने के लिए वह कृतसंकल्प हैं। झारखंड सरकार दिव्यांगजन आयुक्त सतीश चंद्रा के प्रयास से राज्य दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र में अग्रणी हो चुका है, इसी कड़ी में राज्य अनुसंधान समिति दिव्यांगता राज्य के ग्रामीण अंचलों से लेकर से शहरों तक दिव्यांगता के क्षेत्र में नित नवीन अनुसंधान को बढ़ावा देकर दिव्यांगता पुनर्वासन के लिए एक मील का पत्थर साबित करेगी, राज्य में दिव्यांग जनों की शिक्षा, स्वास्थ्य और कामर्शियल पुनर्वासन इत्यादि क्षेत्रों को किस प्रकार आधुनिक बनाया जाए एवं इसके लिए किस प्रकार के मानकों का सृजन किया जाए, इस दिशा में समिति राज्य सरकार को अपनी अनुसंधान प्रस्तुत करेगी।
चेयरमैन डॉ. पांडे ने बताया कि राज्य की दिव्यांगता पुनर्वासन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिक करण हेतु सरकार कई राष्ट्रीय संस्थानों तथा अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के साथ मिलकर काम करेगी और देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों दिव्यांगता क्षेत्र के लोगों को जोड़कर झारखंड में दिव्यांगों के लिए पुनर्वासन का नया आयाम स्थापित करेगी। चेयरमैन डॉ. पांडे ने चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजूकेशन बड़ौत के चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य को दिव्यांगता तक के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इससे पहले कॉलेज में पहुंचने पर डॉ. रमेश पांडे का कॉलेज के चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य, अशोक कुमार प्राचार्य रेणु विद्या मंदिर, डॉ. देव आनंद पांडे , रोहताश कुमार सही आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. जावेद अली , डॉ. ओमपाल सिंह, राहुल सिंह, विजय मोरिया , जिनेंद्र, मनोज ,कुमार पूनम चौधरी, श्वेता राठी, शिल्पी त्यागी रेखा जैन, शालू रानी, धनु लाल , दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें