फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल समस्याओं पर ग्रामीणों से किए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव में अमेरिकी छात्र-छात्राओं ने जल समस्याओं पर सवालों के माध्यम से ग्रामीणों के विचारों को जाना। उन्होंने जल बर्बादी को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

एस्रो, हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया एवं लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 16 छात्र-छात्राओं का दल तवेला गढ़ी में शोध कर रहा है। मंगलवार को एस्रो के संस्थापक सदस्य संजय राणा एवं अमेरिकी प्रोफेसर लॉनी ग्राफमेन के नेतृत्व में सोफिया, आरूषी, हेली, कैन, आर्शिया, आकांक्षा, किम्बर्ली, हिमानी के साथ गांव में कई मार्गों के लोगों के साथ जल की उपलब्ध, आवश्यकता, जल की बर्बादी, जल प्रदूषण एवं सामान्य समस्याओं पर सवालों के माध्यम से विचार जाने। ताकि गांव की जल की समस्या पर कार्य किया जा सके। इस दौरान अमेरिकी छात्र-छात्राओं ने गांव में लगे हैंडपंपों के दूषित पानी को भी देखा। इस मौके पर अक्षय शर्मा, ज्योति छिल्लर, प्रिया छिल्लर, राजा, विवेक कुमार, हेमंत, यश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें