फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव के जंगल में दस दिन पहले गोकशी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीन जून को सिसाना गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिले थे। इसके बाद हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया । पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। इस मामले में गैंग लीडर माता कॉलोनी निवासी शहजाद उर्फ शहनाज पुत्र नूर मोहम्मद फरार चल रहा है। पुलिस उसने पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है। मंगलवार को आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गोकशी के आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह गैंग का लीडर है और गोवंश को भी वही कटान के लिए लाता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें