फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल स्तर सुधारने को 101 तालाबों का होगा जीर्णोद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। घटते जल स्तर की समस्या के निदान के लिए जिले में 101 तालाबों का जीर्णोद्वार होगा। मनरेगा के अपर आयुक्त ने डीएम को पत्र भेजकर निर्देशित किया। जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए बरसात से पूर्व तालाबों को तैयार करने के आदेश जारी कर दिए है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

भूमि का घटता जलस्तर बड़ी समस्या उत्पन्न कर रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है, जनता द्वारा बड़े स्तर पर पानी की बरबादी होना। शासन ने घटते जल स्तर को रोकने के लिए तालाबों के जीर्णोद्वार का प्लान बनाया है। तालाबों के माध्यम से ही पानी को एकत्र किया जा सकेगा। शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में 101-101 तालाबों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। यह तालाब उन स्थानों पर चिह्नित होंगे, जहां पानी की बरबादी अधिक होती है। मनरेगा के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में आदेश दिए है कि वह बरसात के मौसम से पहले जिले में 101 तालाबों को चिह्नित करके कार्य शुरू कराएं। बरसात से पहले यह कार्य पूरा हो सके और उसके बाद इन तालाबों में पानी एकत्र किया जा सके। बरसात के पानी की बरबादी रोकने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। तालाबों का जीर्णोद्वार मनरेगा योजना के तहत किया जाएगा, ताकि मजदूरों को भी कार्य मिल सकें। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निर्देशित किया उन स्थानों के तालाबों को चिह्नित न किया जाए, जहां पानी एकत्र न होता हो। इसलिए जल्द से जल्द इनका चयन कर सूची बनाकर भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें