बड़ौत (बागपत)।
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में नगरपालिका के चेयरमैन को नगर की समस्याओं से अवगत कराया गया। दयानंद बाल विद्या मंदिर में डॉ. हरपाल सिंह की अध्यक्षता और प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन मेें हुई बैठक मेें चेयरमैन अमित राणा को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें नगर के अंदर डिवाइडर की सफाई, नालों की सफाई, नई मंडी गेट के सामने भरने वाले पानी की निकासी, बावली चुंगी पर यात्री शेड की मरम्मत तथा नगर मेें सफाई, जाम, भारी वाहनों का दिन में प्रतिबंध, बंदरों से निजात दिलाने, रमजान के अवसर पर विद्युत पानी, सफाई व सुरक्षा में मांग की गई।
चेयरमैन ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसमें डॉ. ओमवीर सिंह, विनोद भारद्वाज, राज कुमार आर्य, सत्यपाल पथौलिया, इंद्रजीत, शिव नारायण, सत्यप्रकाश, दिनेश, धर्मपाल, रतन, डॉ. जल सिंह, रामबली राणा, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह उज्ज्वल, महिपाल, अगिरंस मुनि, ओमपाल, मिश्र मुनि, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।