फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वायदे से मुकर गई भाजपा: तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शिव सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि राम लला पाप के ढांचे से तो मुक्त हो गए, लेकिन अब टाट के नीचे रह रहे हैं। भाजपा अपने वायदे से मुकर गई है।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को शिव सेना की ओर से राम भक्त सम्मेलन का आयोजन किया, इसमें मुख्य वक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि शिवसेना समता मूलक विचारों की पक्षधर है। यहां जाति के भेद पर कार्य करने की प्रवृत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि शिव सेना ने राम मंदिर निर्माण, राम जन्म भूमि मुक्ति और मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन चलाया। जिलाध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा और प्रधानाचार्य पंडित देवदत्त शर्मा ने भी विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर संजय राणा, लोकेंद्र राणा, मूलचंद त्यागी ने शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. पुष्पेंद्र पंवार को बड़ौत प्रमुख और टोनी भारद्वाज को जिला महासचिव पदभार सौंपा गया। मेरठ महानगर प्रमुख एडवोकेट अशोक कुमार त्यागी, मेरठ के युवा सेना प्रमुख अवनीश आर्य, संजय राणा, लीलू त्यागी, ब्रजमोहन शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, परमानंद कौशिक, कविराज त्यागी, सतेंद्र शर्मा, गीतेश वर्मा, नीलम गुर्जर, रेखा, सुनीता, मंजू, साक्षी, जितेंद्र दत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें