बड़ौत (बागपत)। बिग शाट शूटिंग एकेडमी पर चल रहे दो दिवसीय निशानेबाजी प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। इंडोनेशिया से आई कोच ने निशानेबाजों को शूटिंग के टिप्स दिए। इसके साथ ही निशानेबाजी में अव्वल रहे शूटरों को सम्मानित किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि इंटरनेशनल शूटिंग कोच यूनी आरती इलियास, बड़ौत रायफल क्लब के अध्यक्ष भगत सिंह, उप्र रायफल एसोसिएशन के कोर्डिनेटर विक्रांत तोमर, वन टारगेट शूटिंग रेंज के डायरेक्टर विपिन दांगी, अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर और अंतरराष्ट्रीय शूटर अमित सहरावत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
इंडोनेशिया की कोच ने निशानेबाजी के टिप्स दिए और कहा कि कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सटीक निशाना लगाने के लिए एकाग्रता के साथ ही पूरी तरह स्वस्थ रहना भी जरूरी है। संचालन संयोजक सागर तोमर ने किया। इसमें फारूख अली, हर्ष तोमर, आकाश तोमर, अंकुर, शिवम, अर्जुन मलिक, अर्जुन प्रताप, अभिनव, अनु मलिक, शगुन मलिक, सुहानी तोमर, दिया तोमर, मेघा तोमर, रूबी, वर्तिका आदि का योगदान रहा।