बागपत। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के छात्र इकाई ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी विवेक कुमार यादव को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन प्रजापति ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति के लिए समुचित बजट आवंटन नहीं हो रहा है। इस कारण लाखों छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर समुचित बजट आवंटन कराने की मांग की है, ताकि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को परेशानी से बचाया जा सके। इसमें मुकेश यादव, अंकित तोमर, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।