बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बीएसए योगराज सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर घेराव और आंदोलन की चेतावनी दी।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ता बीएसए दफ्तर में एकत्र हुए और ज्ञापन बीएसए को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से एक माह के भीतर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की पदोन्नति करने हेतु निर्देशित किया गया है जबकि जनपद में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जल्द प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की गई।
इसके अलावा कहा गया कि अध्यापकों के वेतन से जनवरी 2017 से फरवरी 2018 तक नियमानुसार एनपीएस की करोड़ों रुपये की धनराशि काटी गई है। शासन से भी इसका करोड़ों रुपये का अंशदान विभाग को मिल चुका है, जिसका उपभोग भी कर लिया गया है। अभी धनराशि शून्य दिखाई दे रही है। धनराशि को शो करने की मांग की है। शिक्षकों ने चेतावनी दी जल्द दोनों मांगों को पूरा नहीं किया गया तो इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। जिला मंत्री राजकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, जयकुमार, योगेंद्र यादव, मनोज, मौजीराम, योगेश, जितेंद्र तोमर, लोकेश शर्मा, रूपेश चौधरी, विजय विमल, संजीव कौशिक, भीष्मपाल, रविंद्र कुमार वेदप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।