फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति बुढ़ाना नहीं भेज रही पर्चियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

भड़ल में मंसूरपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर पर्चियां न आने से किसानों में आक्रोश है। मिल द्वारा पर्चियां का इंडेंट जारी किया , लेकिन गन्ना समिति बुढ़ाना द्वारा पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। किसानों ने उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर को शिकायत की है।
विज्ञापन

मंसूरपुर चीनी मिल ने चार दिन पहले छुट्टी होने के कारण गन्ना क्रय केंद्र भड़ल के लिए पांच दिन का सामान्य और अरली प्रजाति के गन्ने की पर्चियों का इंडेंट जारी किया, लेकिन गन्ना समिति बुढ़ाना ने अभी तक गन्ना क्रय केंद्र पर पर्चियां नहीं भेजी है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है। पूर्व डायरेक्टर सुखवीर सिंह ने बताया कि इस समय किसानों को पर्चियों की आवश्यकता ज्यादा है, लेकिन गन्ना समिति बुढ़ाना पर्चियां नहीं भेज रही है। इस संबंध में उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर व उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर से शिकायत की है। किसानों ने कहा यदि दो दिन में पर्चियां नहीं आई तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें