फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल चुनाव में दूसरे दिन 326 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश के बार कौंसिल का चुनाव दूसरे दिन शांतिपूर्ण निपट गया। मतदान के अंतिम दिन बुधवार को 326 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव कराने में पुलिस प्रशासन को सहयोग रहा।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश बार कौंसिल का चुनाव शांतिपूर्ण निपट हो गया। चुनाव अधिकारी जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार ने बताया कि दूसरे दिन 326 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। कुल मिलाकर दोनों दिन में 560 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। वहीं प्रत्याशी अनिल तोमर, राज सिंह, प्रदीप मलिक, धीर सिंह ने अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र जावला, नरेश कुमार, अनुज कुमार, राजीव कुमार, चश्मवीर सिंह की देखरेख में मतदान कराया गया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें