फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली थाने को जिले का सर्वश्रेष्ठ थाना बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बिनौली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई व्यवस्था ठीक सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर थाने को जनपद का सर्वश्रेष्ठ थाना बताया और थाना प्रभारी को इनाम देने की संस्तुति भी की।
विज्ञापन

एसपी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस आवास, बैरक, महिला और पुरुष बंदीगृह, आगंतुक कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, कार्यालय एवं समस्त रिकार्ड देखा। इस दौरान थाने का पूरा परिसर साफ सुथरा और चाक चौबंद मिला। एसपी ने थाने को जनपद का सबसे अच्छा थाना बताया और थाना प्रभारी अनुराग शर्मा को विभाग से इनाम देने की भी संस्तुति की। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों की बीट बुक देखी और जनता के मधुर संवाद रखने पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने, अपराधियों पर नकेल कसने के भी निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी अनुराग शर्मा, एसआई नाहर सिंह, संजीव शर्मा, आनंद प्रकाश, सुभाष चंद, पंकज गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें