बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में छपरौली विधायक सहेन्द्र रमाला के बयान को झूठ का पुलिंदा बताते हुए निंदा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह को चौ. अजित सिंह ने वोट कहां देनी है, यह बता दिया था। उन्हीं के कहने पर ही बसपा प्रत्याशी का उन्होंने अनुमोदन किया था। लेकिन जो विधायक कह रहे है वह झूठ का पुलिंदा हैं।
यह भी तय किया गया कि 31 मार्च को ओसिक्का गांव में कौमी एकता जलसा होगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाग लेंगे। जलसे की कामयाबी के लिए तथा जयंत चौधरी के स्वागत के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री मेराजुद्दीन, अहमद हमीद, राष्ट्रीय प्रवक्ता साहब सिंह, प्रदेश महासचिव डा. अजय तोमर, अजय तोमर, मांगेराम यादव, प्रदेश सचिव सुरेश कौशिक, अकरम प्रधान, कर्नल ब्रहमपाल सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, चेयरमैन सोमपाल राठी, इरफान, पूर्व विधायक गजेन्द्र मुन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल धामा, महासचिव लेखराज, सुरेश मलिक, राममेहर त्यागी, हरवीर एडवोकेट, सतीश चौधरी, धीरज उज्जवल, जमीरूदीन अब्बासी आदि को चौधरी चरण सिंह के संयोजक प्रोफेसर, बलजीत आर्य ने शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में रणवीर सूप, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, धीरज उज्जवल, कुलदीप, मनोज, सुरेश राणा, जयवीर एडवोकेट, रामकुमार चेयरमैन शामिल रहे।
दाहा में विधायक सहेंद्र के पुतले को आग लगाई
दाहा। रालोद से निष्कासित विधायक सहेंद्र सिंह का विरोध जारी है। दाहा गांव में रालोद कार्यकर्ता और किसानों ने नारेबाजी करते हुए विधायक के पुतले आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि विधायक ने चौगामा क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया तो इसका विरोध होगा।
सोमवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित दाहा गेट पर किसान और रालोद नेता एकजुट हुए। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। जुलूस निकालते हुए गेट के पास पुतले में आग लगा दी। युवा नेता अंकुर राणा और चौधरी धर्मपाल सिंह ने कहा कि विधायक ने चौधरी अजित सिंह को धोखा दिया। क्षेत्र की जनता ने उन्हें वोट और चंदा देकर उनका सम्मान किया था, लेकिन उन्होंने विश्वासघात किया है। अगर वे चौगामा में आए तो उनका विरोध होगा। जयपाल राणा, मलखान राणा, उपेंद्र, अजय, प्रमोद, रमेश, महक सिंह, विजयपाल, पप्पन उर्फ संजीव, निखिल, चिंटू, विकास, सतवीर, पीतम सिंह हवलदार, बिल्लू मौजूद रहे।
सहेंद्र को बताया धोखेबाज, सबक सिखाने की बात कही
बिनौली।
सोमवार को रंछाड गांव में रालोद की बैठक में छपरौली विधायक सहेंद्र को धोखेबाज बताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
मास्टर महक सिंह ने कहा कि छपरौली विधायक सहेंद्र ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देकर क्षेत्र की जनता के साथ मजाक किया है। अब उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया तो वे रालोद मुखिया पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। क्षेत्र की जनता सहेंद्र को माफ़ नही करेगी। रविंद्र हट्टी ने कहा रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह सच्चे किसान हितैषी तथा ईमानदार राजनेता हैं। उनकी छवि पर कीचड़ उछालना गलत है। बैठक में विधायक के खिलाफ़ निंदा प्रस्ताव भी रखा गया जिस पर सबने एकराय होकर सहमति जताई तथा भविष्य में उन्हें सबक सिखाने की भी चेतावनी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता मास्टर महक सिंह, संचालन प्रमोद डायरेक्टर ने किया। बैठक में रविन्द्र हट्टी, रघुनाथ, तेजपाल कोटवाला, देशराज, जयवीर ठेकेदार, फकीरा, बिजेपाल, गुलवीर, कप्तान, सतबीर, सोनू, जितेंद्र, हरेंद्र, रामबीर, काले, धर्मेंद्र, आकाश, सुखबीर आदि मौजूद रहे।