बागपत। सीएमओ दफ्तर में कोल्ड चेन प्रशिक्षण का आयोजन किया । इसकी अध्यक्षता करते हुए एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि वैक्सीन के रख रखाव, वैक्सीन संबंधित समस्त जानकारी कोल्ड चेन हैंडरों को दी । मैनेजर मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि ई-विन के माध्यम से वैक्सीन एवं कोल्ड चेन को मॉनीटरिंग, थर्मामीटर द्वारा तापमान की मॉनीटरिंग और टेंप्रेचर लॉग बुक को अद्यतन करना, आईएलआर के अंदर वैक्सीन रखने के तरीके और डीप फीजर में आइस पैक जमाने के तौर तरीकों को प्रयोगात्मक रूप से बताया गया। इसमें अनुज श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अल्ताफ अली, सहित कोल्ड चेन हैंडर्स मौजूद रहे।