बिनौली (बागपत)।
ग्वाली खेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ, इसमें हाईस्कूल और इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
संस्था के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा जिन छात्र छात्राओं ने लगन और कठिन परिश्रम से बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं, उनकी उपलब्धि से दूसरे छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए । प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हाई स्कूल में सभी 77 पंजीकृत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल के छात्र शुभम भारद्वाज ने 90.5 अंक प्राप्त कर जनपद में सातवां स्थान प्राप्त किया। इंटर में पंजीकृत 126 में से 102 प्रथम श्रेणी और 24 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस मौके पर हाईस्कूल में शुभम भारद्वाज, अरुण राणा, चंचल और इंटर में तनु, मेघा, शार्दुल और तनु को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री और महामंत्री रवि पंवार ने पुरस्कृत किया। इसमें डॉ. राजीव गुप्ता, देशपाल सिंह, मनीष कुमार, ममतेश मोघा, नीतू राणा, बीना मोघा, सरिता आदि मौजूद रहे।