हवन के साथ नया शिक्षा सत्र शुरू
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और माउंट लिटरा स्कूल में मंगलवार को हवन के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने हवन में आहुतियां डालकर धर्म लाभ उठाया।
यज्ञ के बाद हुई गोष्ठी मेें डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी भी काम का शुभारंभ करने के लिए यज्ञ सबसे अच्छा कर्म है। यज्ञ में आहुतियां डालने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है, वहीं मन को शांति मिलती है। संचालन प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मैनेजर विक्रम तोमर, योगेश राणा, सुबोध, ममता, दीपिका, मोनिका आदि शामिल रहे।
उधर, माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, अक्षत जैन, ऋषभ जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी विंग के छात्रों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया । चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि शिक्षा की एक ऐसा माध्यम है जो समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर सकती है। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। इसमें क्षेत्रीय निदेशक निधि निझावन, लेखा प्रबंधक दीपक जैन, ओपी शर्मा, उमेश शर्मा, बबीता, रूपाली सैनी, पूजा, सचिन, अंकुर, विक्की, रोबिन, अमरदीप, गीतू, आशुतोष आदि रहे।