फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के विचारों को घर-घर पहुंचाने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव में नरेंद्र मोदी विचार मंच की आम सभा में वक्ताओं ने मोदी के सिद्धंातों पर चलने का आह्वान किया और उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव में हरबीर प्रधान के आवास पर सभा में मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि आज प्रदेश में आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्षा रेणू धामा ने कहा कि पीएम मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जो कार्यक्रम चलाया है, यह बेमिसाल है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष महेश आर्य को प्रदेश अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने जिला प्रभारी और नगर बड़ौत अल्पसंख्यक महिला शाखा की प्रवेज खान को नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि हमें मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि आम आदमी को उसका लाभ मिलें। इसकी अध्यक्षता हरबीर प्रधान ने की। संचालन सतेंद्र तोमर ने किया। इसमें सुदेश चौहान, संजय प्रजापति, अतुल, सुधीर शर्मा, पवन, रविंद्र, मनोज, पूनम, रेहान बेगम, राजीव तोमर, संजीव तोमर, चरण सिंह, प्रभात तोमर, मनोज कटारिया, प्रवीण तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें