फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 शिकायतों में से आठ का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें 24 शिकायतें आईं, इसमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया । डीएम ने कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीडीओ हुब लाल, एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, सीओ दिलीप सिंह, तहसीलदार राज बहादुर सिंह, डीएफओ अरुण कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निलंबित शिक्षक को पदोन्नति देने की जांच डीडीओ को
बागपत। बीएसए दफ्तर में मौजूद एक बाबू की शिकायत मुख्यमंत्री से की । आरोप लगाया कि निलंबित शिक्षक को रिश्वत लेकर पदोन्नति दी और एक विद्यालय में तैनाती कर दी । डीडीओ को जांच सौंपी है। उधर, सह समन्वयक की वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि प्रेरकों ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया था, इसकी जांच की जा रही है।

दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने की मांग
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के ग्रामीण मंगलवार को डीएम से संपूर्ण समाधान दिवस में मिले। अवगत कराया कि दिव्यांग सुभाष और अमित एक वर्ष से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भड़क रहे हैं। वहीं पशु चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टर तैनात नहीं है। डीएम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कृष्णपाल, सुभाष नैन, जगवीर, अमित, सुधीर, नरेश, बिल्लू मौजूद रहे। उधर कश्यप कॉलोनी के लोगों ने तहसील दिवस में पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें