फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक पद पर चयनित डॉ. विशाल त्यागी को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में आयोजित समारोह में कृषि वैज्ञानिक पद पर चयनित डॉ. विशाल त्यागी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंच के अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि में पले बढ़े तथा किसान श्याम त्यागी के घर जन्मे विशाल त्यागी ने कठिन परिश्रम से कृषि वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर जो मुकाम हासिल किया है वो जनपद के लिए गौरव की बात है। ऐसी प्रतिभाओं से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर कुछ करने बनने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इस मौके पर मंच के संयोजक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने इस उपलब्धि पर डॉक्टर विशाल को साधुवाद दिया और किसानों के हितों के लिए तत्पर रहने की नसीहत भी दी। कृषि वैज्ञानिक पद पर चयनित डॉ. विशाल त्यागी ने किसानों की उन्नति के लिए नए शोध करने व अन्य कार्यक्रम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। समारोह में उन्हें अतिथियों ने शाल, प्रतीक चिह्न व वैदिक साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। संचालन उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स ने किया। इसमें स्कूल के निदेशक डॉ अनिल आर्य, श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ब्रजमोहन शास्त्री, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, डॉ. सुनील आर्य, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, सुबोध राणा, रजत तोमर, जितेंद्र आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें