फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के रिपोर्ट दर्ज कराने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत हुई, इसमेें विद्युत विभाग द्वारा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर आक्रोश जताया और आंदोलन की चेतावनी दी। पांच मार्च को चौगामा प्याऊ पर होने वाली पंचायत को स्थगित कर दिया, अब आठ मार्च को पंचायत होगी।
विज्ञापन

चौधरी महावीर सिंह की अध्यक्षता व मास्टर सुखवीर सिंह के संचालन में हुई पंचायत में किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक चौधरी नरेंद्र राणा ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से गरीब लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। मांग की गई कि जिलाधिकारी हस्तक्षेप कर एफआईआर दर्ज कराना बंद कराएं। बकाया गन्ने का भुगतान अविलंब दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि पांच मार्च को चौगामा प्याऊ पर होने वाली पंचायत अब आठ मार्च को होगी। इसमें बढ़ी विद्युत दरों, ग्रामीणों पर बकाया बिजली बिलों को लेकर दर्ज होने वाली रिपोर्ट, साढ्ऱे चार हजार रुपये शमन शुल्क, चौगामा नहर, आवारा गोवंश आदि के बारे में एसडीएम बड़ौत जवाब देंगे। यदि लोग संतुष्ट नहीं हुए तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। पंचायत में पुष्पेंद्र ठेकेदार, अनंग पाल मुखिया, तराबुद्दीन प्रधान, सुदेशपाल छिल्लर, बिजेंद्र राणा, महक पाल राणा, भागमल कश्यप, हाजी मोहम्मद, मंगता, मांगा, लतीफ, रामबीर पांचाल, असगर आदि रहे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें