फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 सौ की उमर, 21 सौ की कुश्ती विक्की पहलवान ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में उर्स के दौरान श्रद्धालुओं ने मकदूम सिराजुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाकर मन्नते मांगी। इसके बाद मेले में खरीददारी कर लुत्फ उठाया। वहीं दंगल में पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उर्स में शनिवार को दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दरगाह पर चादर और प्रसाद चढ़ाकर परिवार में शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उर्स में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मेले का लुत्फ उठाया। बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे लोगों ने घर के लिए जरूर के सामान को खरीदा गया। उर्स में चल रहे दंगल का उद्घाटन पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन ने किया। इसके बाद पहलवानों ने दमखम दिखाया। 31 सौ की इनामी कुश्ती उमर पहलवान रटौल ने बड़ौत के सद्दाम को पटखनी देकर जीती। 21 सौ की कुश्ती विक्की भगोट ने शहजाद जोगी खेड़ा हराया। 14 सौ की कुश्ती दिल्ली के हरेंद्र और भगोट के काले पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। दंगल में रेफरी मनु पाल बंसल, खलीफा इलियास रहे। इस दौरान फेज महमूद, बदर महमूद, जुनैद फरीदी, कल्लू कुरैशी, जितेंद्र प्रमुख, यामीन चौधरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें