फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ी के रास्ते में भरा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। सांसद के आदर्श गांव पलड़ी में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। इसको लेकर लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया गांव की गलियों में जलभराव होने से जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने सांसद और डीएम से हस्तक्षेप कर समस्याएं हल कराने की मांग की
विज्ञापन

वर्तमान समय में बागपत के सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के गोद लिए गांव पलड़ी में जलभराव की समस्या बनीं हुई है। प्रशासन की ओर से विकास कार्य तो कराए जा रहे हैं, लेकिन वह अधूरे हैं। शुक्रवार को जल निकासी न होने के कारण गलियों में भरे गंदे पानी को लेकर लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सांसद गांव में गंभीर समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। पाइप पेयजल परियोजना का अधूरा काम पड़ा है। पाइप बिछाने के लिए रास्ते खोद दिए हैं। जलनिकासी न होने के कारण रास्ते में ही गंदा पानी भरा हुआ है। इससे जहरीले मच्छर पनप रहे हैं। लोगों ने सांसद और डीएम से हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। दूसरी तरफ प्रधान कुसुम ने कहा कि यह सब कार्य प्रशासन की ओर से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कई बार कार्य को पूरा कराने के लिए लिखा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसमें कृष्णपाल, बेगराज, सोमपाल, शबीर, खालिद, मंगता, सईद, वीर सिंह, राज सिंह, मनोज, अशोक, राजीव, गुलजार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें