फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनों का 27 को कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिला महामंत्री राजकुमार कलस्यान ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 27 फरवरी को कार्य का बहिष्कार रहेगा। उनकी मांगों पर सरकार की और से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है, जिस कारण अमीन संघ कार्य बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन


कार्यकारिणी का गठन
बागपत। राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक हिसावदा गांव स्थित फेरू सिंह के आवास पर हुई, जिसकी कार्यकारिणी की विस्तार किया गया है। मंडल अध्यक्ष रामकुमार सैन ने बताया कि फेरू सिंह को मुख्य संरक्षक एवं प्रेस प्रवक्ता, हुक्म सिंह सैन को उपाध्यक्ष, बिजेंद्र कुमार सैन को पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष, रामपाल सिंह सैन को विशिष्ठ सचिव मनोनित किया। राज सिंह सैन, ब्रजमोहन, जयपाल सिंह, रामपाल सिंह ओमपाल सिंह विशिष्ठ सलाहकार, हुक्म सिंह मौजूद रहे।

कृषि सेवा एसोसिएशन की बैठक
बागपत। अधीनस्थ कृषि सेवा एसोसिएशन की बैठक गौरीपुर जवाहरनगर में हुई। जिला मंत्री वीर सिंह तोमर ने बताया कि गत वर्षों की कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय, संगठन के सदस्यों की समस्याओं पर विचार किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैंक की शिकायत मुख्यमंत्री से की
बागपत। मीतली गांव निवासी सहदेव सिंह ने बताया कि कृषक ऋण मोचन योजना का पात्र होने के बाद भी गांव की बैंक शाखा ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबतक वह इसका पात्र है। उसने बताया कि इस संबंध में बैंक की शिकायत ऑनलाइन मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। उसने कार्रवाई करते हुए ऋण माफ कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें