फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मीट की दुकान पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों के खिलाफ नगर पालिका के चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और भारी पुलिस बल ने 16 दुकानों को बंद कराकर उन पर नोटिस चस्पा किए और चेतावनी दी यदि बिना लाइसेंस के दुकान खोली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों के खिलाफ पीएसी व पुलिस बल के साथ अभिहीत अधिकारी चितरंजन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया और सफाई निरीक्षक पौपीन, सुनील भारद्वाज ने अभियान चलाया। उन्होंने सर्कुलर रोड पर वसीम, नदीम, कदीम, शौकत, बड़का रोड पर सलीम, रिजवान, शहजाद, रिजवान अली, इमरान, रहीसु, गुराना रोड पर लियाकत, तराबुदीन, फूंसवाली मस्जिद पर इरशाद, जमील, इकराम बेग, इनाम आदि की दुकानें बंद कराकर उन पर नोटिस चस्पा किए। इस दौरान दुकानदारों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान दुकानों पर चस्पा किए नोटिसों में चेतावनी दी कि यदि बिना लाइसेंस के फिर दुकानें खोली तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इसके बाद पुलिस ने मैन बाजार में अस्थायी अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें