फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफा मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

फाल्गुनी माह की तृतीया के शुभ मुहूर्त पर गुफा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। मेले में बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित प्रसिद्ध गुफा वाले बाबा मंदिर में दूर दराज से लोग प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचे। होली से पहले रविवार को तृतीया की तिथि थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए उमड़ पड़ी। जल और दूध से अभिषेक किया गया। बाबा से परिवार में सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मन्नतें मांगी। इस दौरान गुफा वाले बाबा के नाम के जयकारे लगाए गए। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने मेले में खरीदारी की। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

संदिग्धों की जांच पड़ताल के लिए बनाई वीडियो
बागपत। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मी तैनात किए थे। संदिग्धों की वीडियोग्राफी कराई जा रही थी। पुलिस कर्मियों ने असामाजिक तत्वों को मंदिर से खदेड़ा। वहीं, संदिग्धों से भी पूछताछ की। मंदिर के बाहर भीख मांगने वाले लोगों से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन


भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण
बागपत। मंदिर परिसर में क्षेत्र के लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन किया हुआ था। जहां मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसमें लोगों की भीड़ रही। इसके अलावा वाहनों में हलवे पूरी का प्रसाद भी श्रद्धालुओं के माध्यम से बांटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें