फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर में विद्युत कनेक्शन दें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के डायरेक्टर और एसई ने कहा निगम कर्मचारी प्रत्येक घर में विद्युत कनेक्शन दें और मीटर भी लगाएं। उन्होंने राजस्व वसूली में लापरवाही करने नाराजगी जताई।
विद्युत निगम के डायरेक्टर यतिस्थ वत्स और एसई रामवीर सिंह ने बुधवार को पालिका परिसर में निगम के अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंताओं के साथ बैठक ली। इसमेें हर माह दिए राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डायरेक्टर ने कहा हर हाल में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करना होगा। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। साथ ही उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा आगामी गर्मी के सीजन को देखकर जर्जर विद्युत लाइनें दुरस्त कराने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने के निर्देश दिए। साथ ही बिना स्टीमेंट किसी भी पोल व ट्रांसफार्मर न लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह ने कहा सरकार की मंशा है कि हर घर में सप्लाई पहुंचानी है, इसलिए प्रत्येक घर में विद्युत कनेक्शन दें और मीटर भी लगाएं। एसई रामबीर सिंह ने सांई कंपनी को समय पर बिलिंग न करने पर एफआईआर की चेतावनी दी। इसके बाद डायरेक्टर यतिस्थ वत्स, एसई रामबीर सिंह ने नगर व क्षेत्र के बिजलीघरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर व क्षेत्र में दी जाने वाली सप्लाई का रिकार्ड, विद्युत लाइनें, बिजली का खंभा लगने की स्टीमेंट की फाइल समेत कई महत्वपूर्ण रिकार्ड अधूरे मिले तो उन्होंने नाराजगी जताई। लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। बैठक में अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा, एसडीओ सुधाकर, चैन सिंह, रितेश्वर बंधु, गोपाल, सुधाकर, प्रवेश गिरि, अवर अभियंता इंद्रपाल, विकास कुमार, संदीप, सुनील, हरिनाम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें