बड़ौत (बागपत)। नगर मेें रविवार को सौभाग्य योजना के तहत शिविर लगाकर गरीब उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन बांटे गए। एसई रामबीर सिंह के निर्देशन पर अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बामनौली, पुसार, बिजरौल, दोघट, रंछाड, सिरसली, बिनौली आदि गांवों मेें शिविर लगाकर 70 उपभोक्ताओं को मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिए।
अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा और एसडीएम रिश्तेवर बंधु के संयुक्त निर्देशन पर अवर अभियंता आलोक कुमार, अवर अभियंता पवन कुमार ने जौनमाना, बड़ौली, किरठल, छपरौली आदि जगहों पर शिविर लगाकर योजना में 60 लोगों को कनेक्शन दिए। शिविर में अवर अभियंता इंद्रपाल, विकास कुमार, संदीप, खुशीराज कश्यप, अंकुर, गुलशन, मनोज, केके पटेल, राजीव, राकेश आदि रहे।