बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड पर शनिवार को शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग के अफसरों की सांठगांठ के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 में फर्जी शिक्षक ड्यूटी दे रहे हैं। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठायी।
शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा देहात क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर मात्र 500 से 600। परीक्षा केंद्र बनाने पर जमकर धांधली की , क्योंकि जैन स्थानकवासी कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद भी इस बार उसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर ने कहा कि जनपद के परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा अपने हस्ताक्षरों से सत्यापित कर लगाई गई है, लेकिन इसके बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर फर्जी शिक्षक द्वारा ड्यूटी देने का मामला प्रकाश मेें आ चुका है। उन्होंने डीएम से प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इसमें शौकीन, राजकुमार, प्रवेंद्र, अमरपाल, सचिन, नवीन आदि शिक्षक रहे।