बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मेधावियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह और प्रदीप शर्मा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ-साथ फिल्मी गानों व पंजाबी, राजस्थानी डांस प्रस्तुत कर समा बांधा। डॉ. आरपीएस तोमर ने कहा कि युवा देश का भाग्यविधाता होता है, इसलिए आज इन्हें संस्कारवान और रोजगार प्राप्त शिक्षा की जरूरत है। इस दौरान आकाश दांगी को मिस्टर फेयरवेल और मोनिका को मिस फेयरवेल चुना गया। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। इसमें निकेता, भारती, सोनम, उषा, रूबी, सोनिया, बरखा, सोनी, अंजलि, ज्योति, अक्षय, आकाश, प्रवेंद्र, सौरभ आदि रहे।