फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद के विजेता खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को वैदिक प्रार्थना के साथ समापन किया । इस मौके पर संस्थापक चरण सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूल के प्रबंधक राकेश कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. केपी सिंह ने कहा कि जितनी जरूरी पढ़ाई है, उतना ही जरूरी खेलकूद भी है। खेलकूद से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेलकूद से विद्यार्थी अपना भविष्य भी संवार सकते हैं। व्यायाम शिक्षक ब्रिमेश आर्य ने बताया कि लंबी कूद में सलोनी प्रथम और सलोनी सिंह द्वितीय रही। खो-खो में बालिका वर्ग के बी ग्रुप और बालक वर्ग में ए ग्रुप की टीम विजेता रही। 200 मीटर दौड़ में सलोनी प्रथम, 400 मीटर रिले दौड़ में ग्रुप ए प्रथम और ग्रुप बी द्वितीय रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें वर्षा, अंजुम, रीता, मीनाक्षी, प्रमिला, तानिया, चित्रा, प्रीति, मंजू, पायल, आशीष, संजय, महेश्वरी, मनोज, बिजेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें