सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं ले रही मिल
बड़ौत। बिजरौल गांव में किसानों की सभा में गन्ना भुगतान और इंडेंट पर विचार किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो मिल हमारे सामान्य प्रजाति का गन्ना लेगी, उसी मिल को हम अगेती प्रजाति का गन्ना देंगे।
रविंद्र ठेकेदार के आवास पर थांबा चौधरी यशपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई किसानों की सभा में गन्ने का भुगतान न किए जाने पर आक्रोश जताया गया। किसानों ने पर्चियां कम होने के कारण गेहूं की बुवाई न होने पर भी चिंता जताई गई। किसानों ने कहा कि चीनी मिलें किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। वे सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं ले रही हैं। सभा में निर्णय लिया गया कि जो मिल सामान्य प्रजाति का गन्ना लेगी, उसी मिल को अगेती प्रजाति का गन्ना देंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि जो मिल गन्ने का भुगतान समय से करेगी, उसी को अगेजी प्रजाति का गन्ना देंगे। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन करने पर विवश होंगे। इस मौके पर बिजेंद्र, रविंद्र प्रधान, उपेंद्र प्रधान, कुसुम पाल सिंह, सुभाष, रणवीर सिंह, रविंद्र ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।