फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग के ट्रायल में 16 मुक्केबाजों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला खेल कार्यालय में ट्रायल हुआ। इसमें 50 मुक्केबाजों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गो में ट्रायल के आधार पर 16 बॉक्सरों का चयन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला खेल कार्यालय परिसर में राज्य स्तर पर होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया ।इसमें बालक वर्ग में सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जिलेभर से विभिन्न एकेडमी से 50 मुक्केबाजों ने भाग लिया। जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव कोच यशवीर सिंह ने बताया कि खेल कार्यालय में हुए ट्रायल में विभिन्न वर्गों में 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 34 केजी में वैभव त्यागी, 36 केजी में क्रिश कुमार, 39 में अनंत तोमर, 44 में पीयूष तोमर, 46 में विशाल तोमर, 48 में विशाल, 40 में पीयूष, 44 में अजय, 57 में बलवंत कुमार, 60 में शिवम राणा, 48 में मोनू कुमार, 50 में दीपक कुमार, 52 में विजय, 57 में समीर तोमर, 60 में वसीम, 66 में विपुल कुमार का मंडल स्तर पर होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कबड्डी कोच धीरज कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें