फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर चस्पा की वोटर लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। सहकारी समितियों के चुनाव का बिगुल बज गया है। करीब 90 हजार मतदाताओं की अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। 17 जनवरी को इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। 19 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दोघट समिति में सबसे अधिक करीब साढ़े चार हजार मतदाता हैं। संचालक के चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने गुणाभाग में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इसी माह 29 जनवरी को सहकारी समिति के संचालकों का चुनाव होना है। इसके बाद उप सभापति और सभापति का 30 जनवरी का चुनाव होगा। जिले की 74 समितियों के चुनाव के लिए सोमवार को समिति कार्यालयों पर वोटर लिस्ट चस्पा की गई। एआर कॉपरेटिव विकास नेहरा ने बताया कि समिति कार्यालयों पर 90 हजार मतदाताओं की अनंतिम सूची चस्पा करवा दी गई है। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 17 जनवरी को आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। इसके बाद 18 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण होगा जबकि 19 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। उधर, मतदाता सूची चस्पा होते ही समिति सदस्य देखने के लिए पहुंचे। चुनाव लडने की चाह रखने वाले भावी प्रत्याशियों ने भी सूची चस्पा होते ही गांव दर गांव वोटरों को लुभाने का गणित तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें