फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सिंह सोम का जन्म दिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ताराचंद मार्केट स्थित महादेव मंदिर में संगीत सिंह सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने संगीत सोम का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर यज्ञ कर भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

संगीत सिंह सोम सेना के जिलाध्यक्ष सचिन शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर नगर प्रभारी योगेश कुमार ने कहा कि भाजपा विधायक संगीत सोम भारत माता के सच्चे सपूत हैं। वह भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। आचार्य उमेश कौशिक ने कहा कि संगीत सोम भारतीय संस्कृति के लिए जीते है। वह हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग की। इस मौके पर सौरव जैन, गौरव जैन, सचिन शर्मा, अक्षय, सुशांत, अंकित, लवकेश, वरूण, रवि, विनीत, अनिल महादेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें