फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कृषि कार्य छोड़ने को मजबूर- सहेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली के विधायक और रालोद नेता सहेंद्र सिंह ने लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान अपने सवालों का सिलसिला जारी रखते हुए क्षेत्रीय जनता और किसानों की समस्याओं को विधानसभा में रखा।
विज्ञापन

विधायक ने कृषि मंत्री से प्रश्न पूछा कि सरकार द्वारा किसानों को डीजल व खाद पर कितनी-कितनी छूट दी जा रही है और किसानों तक कैसे पहुंचाई जा रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, न तो किसानों को समय पर सरकार से कोई सुविधा उपलब्ध हो पाती है और न ही खाद, डीजल, बीज और कीटनाशकों पर छूट मिल पा रही है। इससे किसानों का पतन होता जा रहा है। किसान कृषि कार्य छोड़ने पर मजबूर हो गया है। सरकार को अब किसानों के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा खाद, डीजल, बीज और कीटनाशकों पर छूट देकर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। तभी किसानों की स्थिति में सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें