फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग 57 नहीं, अब ये है एनएच 709बी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वेस्ट यूपी के चार जिलों से होकर गुजरने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को यूपी सरकार से एनओसी मिल जाने के बाद इसका नोटिफिकेशन कर दिया गया है। हाईवे का निर्माण अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय कराएगा। अब मार्ग स्टेट हाईवे 57 की जगह नेशनल हाईवे 709बी होगा। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह का दावा है कि जल्द ही इसका निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी माह नौ नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव डॉ. राज शेखर ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के सचिव को हाईवे की एनओसी भेजी । परिवहन मंत्रालय ने हाईवे का नोटिफिकेशन कर दिया है। अब इसका नया नाम 709 बी होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का कहना है कि पूर्व की सपा सरकार ने एनओसी नहीं दिए जाने के कारण ही हाईवे के निर्माण कार्य में देरी हुई है। हाईवे के निर्माण से गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने दावा किया जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

बागपत में 51 किमी तक बनेगा हाईवे
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे का निर्माण फाइलों में दर्शाकर 455 करोड़ रुपये डकार लिए गए। हकीकत में गाजियाबाद से लेकर सहारनपुर तक स्टेट हाइवे में जगह-जगह पैबंद (टुकड़ी) लगी है। बागपत के करीब 51 किमी के टुकड़े से गुजरना दुश्वारियों से भरा है। पुलियों तक का निर्माण पूरी तरह से अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


पांच साल पहले हुआ था निर्माण शुरू
बागपत। चार लेन के प्रस्तावित हाईवे पर कार्य की शुरूआत 30 मार्च 2012 को हुई , उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) की ओर से आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में छह सितंबर 2016 तक हाईवे निर्माण कराने की बात कही गई थी। ठेकेदार कंपनी के निदेशकों समेत अन्य लोगों के खिलाफ 455 करोड़ के घपले का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें