बड़ौत (बागपत)।
विकास कार्य न होने पर सोमवार को रंछाड गांव के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। बाद में समस्याओं से युक्त ज्ञापन कमिश्नर को भेजकर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण ग्राम प्रधान देवेंद्र के नेतृत्व में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान देवेंद्र ने कहा गांव विकास खंड बिनौली के अंतर्गत पड़ता है, लेकिन गत मार्च माह से गांव में न तो कोई विकास कार्य हो रहा है और न ही विभागीय अफसरों द्वारा इस्टीमेंट बनाया जा रहा है। कई बार समस्या को लेकर विभागीय अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। बाद में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मेरठ पहुंचकर कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार को सौंपा और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें जितेंद्र कुमार, रविंद्र हट्टी, ओमवीर सिंह, हरपाल सिंह, विजय तोमर, विनोद तोमर आदि रहे।