फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पर भड़के कांशीराम कालोनी के लोग, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को कॉलोनी में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द इसका निस्तारण नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोग तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को काफी संख्या मेें लोग अनुज के नेतृत्व में कॉलोनी में एकत्रित हुए। उनका कहना था कि पिछलेे एक माह से कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप पड़ी हुई है। इस कारण कॉलोनी में गंदगी का अंबार लग गया है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की गयी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने गंदगी के चलते कॉलोनी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मोहित शर्मा, गौरव, राजेंद्र, भगत सिंह, सहदेव, मोनू, प्रवेंद्र, सोनू, उत्तम, अनुज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें