फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में ताकत दिखाने की तैयारी में रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा नाव हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को मुआवजा और उचित कानूनी कार्रवाई के लिए रालोद बृहस्पतिवार के कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेगा। रालोद नेताओं ने लोगों के बीच पहुंचकर प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया । छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा पुलिस-प्रशासन मामले की जांच के बजाए, इसे दबाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को शिकोहपुर गांव में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे रालोद विधायक ने कहा बृहस्पतिवार को रालोद पीड़ित परिवारों की आवाज उठाने का काम करेगा। नाव हादसा बेहद दर्दनाक है, इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन हादसे को दबाने का काम कर रही है। ग्रामीणों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। रालोद प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा भाजपा सरकार में न तो गरीबों का कुछ भला हुआ है और न व्यापारी वर्ग ही सरकार की नीतियों से खुश हैं। काठा हादसे में गरीबों के साथ अन्याय हुआ है। पीड़ितों के हक की मांग के लिए केस की सीबीआई जांच कराने और प्रत्येक घर से एक सरकारी नौकरी की मांग की। इसमें मास्टर ईश्वर सिंह, वीरपाल सिंह और महिपाल सिंह मौजूद रहे। उधर, रालोद नेताओं ने जिलेभर में लोगों से कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया है।

सच को नहीं दबने दिया जाएगा
बागपत। शहर के पुराना कसबा स्थित सब्जी मंडी में रालोद नगर अध्यक्ष भूरू सभासद के संयोजन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में न्याय के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी अध्यक्षता हाजी सत्तार कुरैशी ने की। संचालन दिल्लू ने किया। इसमें हाजी शानू कुरैशी, हाजी सलीम कुरैशी, बाबू कुरैशी, युनूस कुरैशी, भूरा खलीफा, लईक कुरैशी, सलीम कुरैशी, बाबू कुरैशी, युनूस कुरैशी, हाजी कासिम, हाजी इस्त्याक, सलीम, हाजी अनीस, हैदर मुस्तफा, हाजी इकबाल कुरैशी, यासीन राजपूत, खलील अब्बासी, उस्मान कुरैशी, साबू कुरैशी, नन्ना कुरैशी, रामनिवास डायरेक्टर, अमित जैन, कंवर पाल हुड्डा और शीशपाल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन


रालोद को मिली सभा की सशर्त अनुमति
बागपत। जिले में धारा 144 लागू है। दूसरी तरफ प्रशासन ने कलक्ट्रेट में रालोद की सभा की अनुमति प्रदान की है। एडीएम लोकपाल सिंह ने 500-600 लोगों की सभा कराने की सशर्त अनुमति दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों अग्रवाल धर्मशाला में सभा से पहले ही जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर दिया गया था। उस पर काफी हंगामा हुआ था।

कई गांव में सभाएं की
बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया जिस जगह सभा होगी, वहां तैयारियां का निरीक्षण किया। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर एवं अन्य लोग साथ रहे। इसके अलावा ढिकौली, बंदपुर समेत आसपास के गांवामें में जनसंपर्क किया।

बिनौली (बागपत)। काठा गांव में नाव हादसे में मारे गए 19 लोगों के परिजनों को प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने को लेकर कलक्ट्रेट पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के नेतृत्व मेें बृहस्पतिवार को होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिनौली, बरनावा, गल्हैता, चिरचिटा, मवी कलां, सिरसलगढ़ आदि गांवों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या मेें पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क करने वालों में जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, जिला सचिव प्रवीण वालिया, नितिन शर्मा, पवन, बबलू, योग पाल, विनोद तोमर, कपिल सोलंकी, सूरज सोलंकी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें