फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन हादसे की वजह: अजित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद सुप्रीमो एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने कहा यमुना नदी में अवैध रेत खनन काठा गांव के हादसे की बड़ी वजह है। इस हादसे के मृतक आश्रितों को 15-15 लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा यूपी सरकार ने मुआवजे की जो घोषणा की है, वह बहुत कम है। यमुना में अवैध रेत खनन और हरियाणा से शराब की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस हादसे के बाद मृतकों के बिलखते हुए परिजनों और ग्रामीणों पर लाठियां बरसाने की निंदा की। रालोद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यमुना नदी के घाट पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


दोषी नहीं बख्शे जाएंगे, निष्पक्ष होगी जांच : सुरेश राणा
बागपत। सीएम के प्रतिनिधि प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा नाव में क्षमता से अधिक लोगों और खाद के बोरे भर दिए जाने के कारण हादसा हुआ है। सरकार ने पीड़ितों के साथ हैं। निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हादसे की सीएम ने कई बार जानकारी ली है। घायलों को दिल्ली, मेरठ और अन्य निजी अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार से हर संभव मदद दिलाने के प्रयास को लेकर लगातार वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा नदी सेअवैध खनन के अलावा इस मामले में जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगी।

सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे दोषी: बघेल
बागपत। जिले के प्रभारी और प्रदेश के पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा जांच शुरू करा दी। सरकार पीड़ितों के साथ है। जो शिकायतें मिली हैं, उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी। काठा में उन्होंने कहा वह आगरा थे, जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, वह बागपत के लिए रवाना हो गए। हादसा बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार का साथ दिया जाएगा। किसी भी कीमत पर आरोपी नहीं बख्शे जाएंगे। वह राहत कार्य का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


नाव चलवाने के मामले की होगी जांच : सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुर्नोद्वार राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार काठा गांव के सामने यमुना नदी में हुए हादसे को लेकर गंभीर है। ग्रामीणों ने जो शिकायतें की हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। सख्त कार्रवाई होगी। अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं, इसके अलावा नाव में इतने लोग क्यों बैठाए गए। यह मामला कब से चल रहा है, इसकी जांच होगी। प्रशासन को निर्देश दिए है कि निष्पक्ष जांच करें और सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा केंद्र सरकार भी जांच में जुटी है। सही और निष्पक्ष जांच होगी।
विज्ञापन


इन्होंने क्या कहा?
बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा काठा गांव हादसे की जांच शुरू करा दी गई है। जिसकी भी गलती है, उसे सजा जरूर मिलेगी।
बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा हादसा बेहद भयावह है। सरकार से राहत दिलाई जाएगी। कोई नहीं बच जाएगा।
छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा सिस्टम की चूक से हादसा हुआ। खनन के गड्ढों में नाव धंसी है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें