फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन का प्रयोग करने वालों पर होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका सभागार में पॉलीथिन के प्रतिबंध के संबंध में बैठक हुई। व्यापारियों से इस्तेमाल पर रोक लगाने का आह्वान किया। शहर में इसके प्रति अभियान चलाया जाएगा। पॉलीथिन के इस्तेमाल पर कार्रवाई की चेतावनी दी । एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा लोग जागरूक बनें और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहर में पॉलीथिन प्रतिबंध लगाकर अभियान चलाया जाएगा। आम जनों को इसके के लिए जागरूक करेंगे। बुधवार को एसडीएम विवेक कुमार यादव ने शहर के व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कोई भी सामान पॉलीथिन में नहीं दिया जाएगा। शासन और प्रशासन इसके लिए गंभीर है। इससे सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है। धरती की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। नदियों का पानी दूषित हो रहा है। खाने-पीने की वस्तु भी इसके इस्तेमाल से प्रदूषित हो जाती है, इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया शहर में पॉलीथिन का पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगवाया जाएगा। बाजारों में टीम हर रोज निरीक्षण करेगी। ठेली और दुकानों पर इस तरह का सामान मिलता है तो कार्रवाई होगी और शहर के लोगों पर भी कार्रवाई होगी। इसमें कर अधीक्षक विपिन कुमार, महेश शर्मा, नंदलाल डोगरा, सुरेंद्र वर्मा, विनोद कुमार, संजय रूहेला, कुलभूषण जैन मौजूद रहे।
ईओ ललित कुमार ने बताया शहर में राह में चलते लोगों के हाथों में अगर पॉलीथिन नजर आएगी उसके खिलाफ भी पालिका की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें