बड़ौत (बागपत)।
रालोद के पश्चिमी उप्र किसान मोर्चे के अध्यक्ष और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा भाजपा हिंदू और मुस्लिम एकता को तोड़ने कोशिश कर रही है लेकिन रालोद ऐसा नहीं होने देगा।
बुधवार को कनवाड़ा नंगला में मांगेराम चेयरमैन के आवास पर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा वोट की खातिर भाजपा हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़ानी चाहती है। विधानसभा चुनाव से पहले भी मुजफ्फरनगर में उन्होंने ही ऐसा किया। इसमें कई निर्दोष लोगों की जाने गई और कुछ लोग जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र में हिंदू और मुसलमान भाई-भाई है। हमें एकजुटता से रहना होगा। यदि हम एकजुट नहीं होंगे तो दोनों का नुकसान होगा। उन्होंने कहा हिंदू और मुस्लिम एकता को लेकर 26 अगस्त को टीकरी कस्बे में हिंदू मुस्लिम एकता पर सभा बुलाई है। इसमें सभी समाज के चौधरियों को बुलाया गया। चौधरियों ने आने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से टीकरी सभा में पहुंचने की अपील की। इसमें विनोद राणा, देशपाल राणा, विमल कश्यप, संजय, जगवीर, किशन, बच्चन आदि रहे।