फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विद्युत कटौती से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भी विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते लोगों को अंधाधुंध विद्युत कटौती से जूझना पड़ा। लोगों को उस समय आक्रोश पैदा हो गया, जब बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। नाराज लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र सहित क्षेत्र के बिजलीघरों में प्रदर्शन भी किया।
विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लोगों को स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन भी अंधाधुंध विद्युत कटौती की समस्या से जूझना पड़ा। उपभोक्ता जयपाल, सत्यवीर, रविंद्र, मेहर पाल, कंवर पाल, पुष्पेंद्र चौहान आदि ने कहा निगम के अफसरों का मात्र चेकिंग अभियान के बहाने अवैध वसूली पर ध्यान रह गया है। सप्लाई पर किसी का ध्यान नहीं है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे है। वहीं नगर के पठान कोट मोहल्ले के लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र में बिजली समस्या से अजीज आकर प्रदर्शन भी किया। जेई टाऊन इंद्रपाल ने कहा कभी-कभार विद्युत फाल्ट होने से समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रदर्शन में शकील, दिलशाद, उस्मान, रिजवान, राजुद्दीन, नीरज, उमेश, प्रताप, सुनील, जितेंद्र, राजीव, अखिलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर की विद्युत सप्लाई फेल, हाहाकार
बड़ौत। नगर और क्षेत्र मेें बुधवार को सुबह अचानक सप्लाई फेल होने से लोगों में हाहाकार मच गया। लोगों के इनवर्टर तक फेल हो गए। लोग सप्लाई सुचारु कराने के लिए निगम के अफसरों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव तक नहीं किया। लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र में हंगामा भी किया। उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। जेई टाऊन इंद्र पाल ने बताया मुरादाबाद से सप्लाई फेल हो गई। देर शाम तक सप्लाई को सूचारू कराया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें