शराब से भरा कैंटर छोड़ भागे तस्कर
बागपत। निवाड़ा चौकी के पास चेकिंग के दौरान शराब से भरा कैंटर छोड़कर शराब तस्कर फरार हो गए। आबकारी टीम को कैंटर से 350 पेटी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा 30 पेटी शराब के साथ दो युवक पकड़े गए।
जिला आबकारी अधिकारी राम उजागिर मौर्य का कहना है कि हरियाणा की ओर से एक कैंटर आ रहा था। निवाड़ा चौकी से थोड़ा आगे टीम ने चेकिंग के दौरान चालक को कैंटर रोकने का इशारा किया। आरोपी कैंटर छोड़कर फरार हो गया। कैंटर से 350 पेटी शराब चंडीगढ़ मार्का बरामद हुई है। इसके अलावा कार में हरियाणा से शराब लाते हुए शमशेर निवासी सोनीपत और धर्मेंद्र निवासी पौड़ी गढ़वाल पकड़े गए है। कार से 30 पेटी शराब अरूणांचल प्रदेश मार्का बरामद हुई है।
चाइनीज मांझे के साथ एक दबोचा
छपरौली। कस्बे में चाईनीज मांझा बेचते हुए महबूब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बोर में 11 चाइनीज मांझे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
दो सटोरिये पकड़े
बागपत। लुहारा गांव में सट्टे की खाईबाड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। एक टीम ने वहां पर पहुंचकर छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने देवेन्द्र और बिट्टू को पकड़ लिया। उनके पास से 930 रुपये और अन्य सामान बरामद किया।