फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में अनुशासन जरूरी: दिलीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आईपीएस काठा में छात्र प्रबंधन समिति का गठन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ दिलीप सिंह ने कहा कि जीवन में अनुशासन जरूरी है। अनुशासन से बेहतर भविष्य का निर्माण होता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि चौधरी ने की। हेड गर्ल अंजलि और हेड ब्वाय राहुल को चुना गया। प्रबंधक अजय चौधरी ने बताया कि छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर समन्वय और अनुशासन के लिए संस्था में प्रबंधन समिति की व्यवस्था की जाती है। मुख्य अतिथि सीओ बागपत दिलीप सिंह ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान के बच्चे कल का भविष्य हैं। वर्तमान में की गई कड़ी मेहनत से ही भविष्य का निर्माण होगा। शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन से आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें