फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पूछा, क्यों नहीं पकड़े जा रहे अपराधी?

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा नेता और बागपत के विधायक योगेश धामा ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से कहा आम जन की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें। अधिकारियों की उदासीनता से सरकार की बदनामी होती है। उन्होंने पूछा अपराध की जो घटनाएं हुई हैं, उनका खुलासा क्यों नहीं हो रहा है। आम आदमी की सुरक्षा होनी चाहिए। अवैध खनन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में विधायक ने अपने क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे। लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। अपराध की जो घटनाएं हुई हैं, पुलिस उनकी जांच कर शीघ्र खुलासा करें। आम आदमी की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा जिले में अवैध रेत खनन नहीं होना चाहिए। सरकार की नीति स्पष्ट है कोई भी गलत कार्य नहीं चलने दिया जाएगा। जिले की सीमाओं से बगैर कानूनी प्रक्रिया पूरी किए खनिज लदे वाहनों की एंट्री नहीं होनी चाहिए, इससे सरकार की छवि पर लोग सवाल खड़े करते हैं। इसमें एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, एसडीएम खेकड़ा, सीओ खेकड़ा संजीव सुमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें