फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक विचारधारा को आत्मसात करने का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव मेें रविवार को चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान मेें आयोजित सभा में वक्ताओं ने वैदिक विचारधारा को आत्मसात करने पर बल दिया।
सभा में बतौर मुख्य अतिथि रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा समाज की व्यवस्था दिन प्रति दिन बदल रही है, जिससे आपसी प्रेम और सौहार्द समाप्त हो रहा है। संयुक्त परिवार प्रथा भी अब लुप्त हो चुकी है। आज जरूरत है पुरानी सामाजिक व्यवस्था को बहाल करने की। युवाओं को जागृत करने की, जिसको हमारे बुजुर्ग बखूबी अंजाम दे सकते हैं। इससे समाज एकजुट होगा और बुराइयों और कुरीतियों को भी दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा हमें समाज मेें फैली बुराई को दूर करने के लिए बीडा उठाना होगा। प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे डॉ. बेगराज सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा प्रवृति को रोकने के लिए गांव में जागृति लाने का आह्वान किया। इसके अलावा प्रोफेसर बलजीत सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने भी विचार रखे। अध्यक्षता सुखवीर सिंह गठीना और संचालन ब्रजपाल सिंह ने किया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, जमीरूदीन अब्बासी, जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन, डॉ. कृपाल सिंह, सुबोध राणा, पूर्व हरपाल सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें