फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल गांव के ग्राम प्रधान की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नांगल गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों मेें अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। उधर, ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव विकास खंड छपरौली के क्षेत्र में आता है। ग्राम प्रधान के चुनाव हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन विकास कार्य आधे-अधूरे पड़े हुए हैं। ग्राम प्रधान प्रमोद विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहे। इस कारण ग्रामीणों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव मेें स्थित खसरा नंबर 207 में खाद के गड्ढे पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया। डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई की शिकायत की। उधर, इस संबंध मेें जब ग्राम प्रधान प्रमोद से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि चुनावी रंजिश के चलते झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। किसी भी खाद के गड्ढे पर कोई कब्जा नहीं है। ग्रामीण व अधिकारी इसकी जांच करा सकते हैं। विकास कार्यों को लेकर लगातार सीडीओ और बीडीओ से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें