फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो महिलाअों समेत 12 लोग चोटिल

Mon, 16 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत-बड़ौत रोड पर घायल सिपाही को ले जाते पलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शहर के बड़ौत रोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इनमें सिपाही गंभीर घायल हो गए।  इसके अलावा गौरीपुर मोड़ पर कार की टक्कर से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

  बागपत कोतवाली में तैनात सिपाही मोहम्मद आकिल रविवार को दोपहर बाइक पर सवार होकर खाना खाने के लिए ढाबे पर जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बड़ौत रोड पर पहुंचे तो सामने से बाइक पर आ रहे युवक की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर टक्कर हो गई। इससे वे घायल हो गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने उनको सीएचसी पर भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक बाइक की मरम्म्त करता है। वह बाइक की ट्राई लेने के लिए गया था। उधर, गौरीपुर मोड़ के पास कार ने पैदल जा रहे युवक शाहरुख निवासी निवाड़ा को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं हाईवे पर स्थित रिवर पार्क के पास ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। इसमें सवार एटा निवासी पुष्पेंद्र गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया ,  वहां से उसे मेरठ रेफर किया।

उधर, कोर्ट रोड स्थित हनुमान मंदिर रोड पर पुलिया में बने गड्ढे में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। आसपास खेल रहे बच्चों ने दौड़कर जान बचाई।  डॉ. धीर सिंह, अरुण कुमार कौशिक, आसिफ, अनिल, मनोज ने बताया कई बार इस गड्ढे में अन्य वाहन भी आए दिन फंसते रहते हैं। पालिका से कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें