अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले रोज बढ़ रहे हैं। रविवार को 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल संख्या 677 पर पहुंच गई है। उधर, बड़ौत में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की।
बड़ौत में गांधी रोड स्थित एक गली में एक ही परिवार में सात लोग कोरोना पॉजिटिव केस मिलने है। इसी परिवार 68 वर्षीय मुखिया की कोरोना संक्रमण से मौत हो जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 170 लोगों के सैंपल लिए है। 100 से ज्यादा परिवारों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, उनके पुत्र और एक किराना व्यापारी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।